Bihar Board 10th Topper List 2025 – बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट जारी, जल्दी चेक करे

Bihar Board 10th Topper List 2025

Bihar Board 10th Topper List 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल छात्रों के रिजल्ट की घोषणा शनिवार 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कर दी गई है और इसी के साथ बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2025 भी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित हो चुकी है। सभी छात्र-छात्राएं इस टॉपर लिस्ट को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का ओवरऑल पास परसेंटेज 82.11% रहा है जिसमें 80.76 फीसदी छात्राएं और 83.65 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।

BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर इस वर्ष के टॉपर्स की लिस्ट डिस्ट्रिक्ट वाइज जारी कर दी गई है। जिसमें आप देख सकते हैं कि मेरिट लिस्ट में इस बार 123 छात्र-छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। टॉपर्स की लिस्ट के साथ-साथ इन्हे मिलने वाले पुरस्कार की लेटेस्ट जानकारी भी सामने आ चुकी है जिसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है। अगर आप Bihar Board 10th Topper List 2025 कैसे चेक करे, यह जानना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Board 10th Result 2025 Out

बिहार बोर्ड समिति ने हालही में शनिवार 29 मार्च 2025 को Bihar Board 10th Result और टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है। जिसे सभी छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके बाद आप घर बैठे ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर पाएंगे।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, जल्दी से चेक करे अपना रिजल्ट

इन छात्रों को मिलेगा पुरस्कार और सम्मान

इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच किया गया था। जिसमें कुल 16 लाख छात्र शामिल हुए। इसमें 4,70,845 छात्रों ने फर्स्ट डिवीज़न, 4,84,012 छात्रों ने सेकंड डिवीज़न और 3,07,792 छात्रों ने थर्ड डिवीजन से परीक्षा उत्तीर्ण की है और छात्राओं का पासिंग परसेंट ज्यादा है। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

इस बार 1 से 5 तक के रैंक में 25 छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया है और रैंक 6 से 10 के बीच कुल 98 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है, इस तरह मेरिट लिस्ट में 123 छात्र-छात्राएं स्थान बनाने में सफल हुए हैं। ओवरऑल पास परसेंटेज 82.11% रहा है। जिन छात्र-छात्राओं ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है उन्हें मौद्रिक पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया जाने वाला है।

Bihar Board 10th Topper List 2025

यहां हम बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नाम और उनके प्राप्तांक की जानकारी दे रहे हैं –

RankNamePercentage
1stसाक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा  97.80 % (489 अंक)
2ndपुनित कुमार सिंह, सचिन कुमार राम, प्रियांशु राज97.60 % (488 अंक)
3rdमोहित कुमार, सूरज कुमार पांडे, खुशी कुमारी, प्रियांशु रंजन, रोहित कुमार97.40 % (487 अंक)

जिलेवार बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर सूची

  • साक्षी – समस्तीपुर
  • रंजन – भोजपुर
  • अंशु कुमारी – डेहरी

Bihar Board 10th Topper List District Wise कैसे चेक करें?

अगर आप जिलेवार बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2025 चेक करना चाहते हैं तो आप बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको नीचे बता रहे हैं –

  • सबसे पहले आप BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए “Secondary” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Bihar Board 10th Topper List 2025 Download” विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करते ही टॉपर्स की लिस्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी जिसमें आप सभी टॉपर्स के नाम देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि में वृद्धि

इस वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को नकद राशि सहित अन्य उपहार दिए जाएंगे। लेकिन इस वर्ष प्रोत्साहन स्वरूप दी जाने वाली राशि में वृद्धि कर दी गई है। इस वर्ष पहले रैंक में आने वाले छात्रों को 1 लाख के स्थान पर 2 लाख रुपए, दूसरे रैंक में आने वाले छात्रों को 75,000 के स्थान पर 1.5 लाख रुपए और तीसरे रैंक पर आने वाले छात्रों को 50,000 के स्थान पर ₹1,00,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा इन्हें कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी दिए जाएंगे जैसे कि पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को लैपटॉप के साथ किंडल प्रदान किया जाएगा।