JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, यहाँ से चेक करे अपना रिजल्ट

JAC 10th Result 2025

JAC 10th Result 2025: इस वर्ष झारखंड की बोर्ड परीक्षा में 10वीं और 12वीं में कुल 7 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी जिनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है और JAC 10th Result 2025 की संभावित तिथि सामने आ चुकी है। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 4,33,890 छात्र शामिल हुए थे जिन्हें 10वीं के रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है।

10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को हम बताना चाहेंगे की 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कभी भी परीक्षा परिणाम झारखंड बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता हैं। ये नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jharresults.nic.in से देखे जा सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल कोड की आवश्यकता होगी। रोल नंबर दर्ज करके छात्र-छात्राएं रिजल्ट देखने के साथ अपनी मार्कशीट को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

JAC 10th Result 2025 कब आएगा, JAC 10th Result Check Kaise Kare और मार्कशीट में कौन से विवरण देखने को मिलेंगे, यह सभी जानकारी इस लेख में दी गई है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का भी लिंक यहाँ उपलब्ध है इसलिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें ताकि आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर पाएं।

JAC 10th Result 2025

झारखंड बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन इस वर्ष 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक किया गया था। लेकिन 10वीं की साइंस और हिंदी के पेपर लीक होने के कारण दसवीं की परीक्षा 8 मार्च तक चली। इन दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 7 लाख स्टूडेंट ने इस वर्ष झारखंड बोर्ड परीक्षा दी है और अब लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।

सभी परीक्षार्थियों को हम जानकारी देना चाहेंगे कि उनका इंतजार अप्रैल माह खत्म में हो सकता है। क्योंकि 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच JAC 10th & 12th Board Exam रिजल्ट जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा। परीक्षार्थी झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

झारखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द ही होंगे जारी

झारखंड बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच परीक्षा परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं। पिछले वर्ष 10वीं कक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किया गया था और इसी पैटर्न को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 20 से 30 अप्रैल के बीच इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम जारी हो सकते हैं।

यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट की ओर से दी गई है। झारखंड बोर्ड की ओर से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। अतः परीक्षार्थियों को ऑफिशियल डेट की घोषणा होने का इंतजार करना होगा। इसके लिए सभी विद्यार्थी समय-समय पर झारखंड बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Bihar Board 10th Result 2025 Out

उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरू

जैक इंटर और मैट्रिक की परीक्षा का समापन सफलतापूर्वक हो चुका है। 11 फरवरी से 8 मार्च तक चली इस परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जाने वाले हैं। इस मैट्रिक परीक्षा में 4,33,890 छात्र और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3,50,138 छात्र शामिल हुए हैं जिनकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। कॉपी की जांच के लिए राज्य में 60 केंद्र बनाए गए हैं और सभी छात्रों का रिजल्ट तैयार होने के बाद बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा की जाने वाली है।

इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विद्यार्थियों को अलग-अलग विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने का एक और मौका दिया जाएगा। कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन भी जल्द होगा जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

Free Silai Machine Yojana 2025

JAC Board 10th Result 2025 Check कैसे करे?

  • झारखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आप झारखंड बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर दिए गए “JAC 10th Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक पेज खुलेगा, इसमें अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
  • इतना करने के बाद आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा जिसमें आप अपने प्राप्तांक देख सकते हैं।

JAC 10th Result 2025 Details

अपनी मार्कशीट में आपको कुछ जरूरी विवरणों की जांच करनी होगी। इन विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाने पर आपको प्राचार्य से संपर्क कर जल्द से जल्द उसमें सुधार करवाना होगा –

  • नाम
  • माता- पिता का नाम
  • परीक्षा केंद्र
  • शैक्षणिक सत्र
  • प्राप्तांक
  • ग्रेड
  • हस्ताक्षर
  • विषय आदि।