
UP Labour Card Kaise Banaye 2025: क्या अभी उत्तर प्रदेश राज्य के श्रमिक हैं और आपको भी उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करनी है तो हम आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू किया है। इसके तहत श्रमिकों को अप लेबर कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिस कार्ड के माध्यम से वह कुछ धनराशि सरकार से प्राप्त कर सकते हैं और अपना जीवन यापन अच्छी तरीके से कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको एक आवेदन फार्म ध्यानपूर्वक पढ़कर के भरना होगा। यदि आप भी उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं परंतु आवेदन की प्रक्रिया के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड कैसे बनाएं? इसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।
UP Labour Card Kaise Banaye 2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों की मदद करने के लिए अप लेबर कार्ड योजना को शुरू किया है। इसके तहत श्रमिकों को लेबर कार्ड बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से वह आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जिन भी श्रमिकों के पास अप लेबर कार्ड उपलब्ध होगा, उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
यदि किसी श्रमिक के पास लेबर कार्ड उपलब्ध होगा, तो उसे कई सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा, जैसे उसे पेंशन दी जाएगी, निशुल्क साइकिल योजना, बीमा, छात्रवृत्ति लाभ जैसे कई लाभ प्रदान किए जाएंगे। जैसा कि, आप सभी लोग जानते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए लेबर कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
यदि आप भी एक श्रमिक हैं और आप भी अपना श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताई गई है इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
UP Labour Card बनाने के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक को निम्नलिखित पत्रताओं को पूरा करना होगा –
- लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक को श्रमिक होने का प्रमाण देना होगा, तभी जाकर के वह लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।
- श्रमिक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- श्रमिक को पिछले 12 महीना में कम से कम 90 दिनों का कार्य का अनुभव होना चाहिए।
- श्रमिक की उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य में होनी चाहिए।
UP Labour Card बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसलिए इन दस्तावेजों को पहले से ही तैयार रखें –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
Bihar Graduation Scholarship 2025
UP Labour Card Kaise Banaye 2025
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड बनाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन करना होगा, यह प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है –
- सबसे पहले आवेदक को उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर श्रमिक पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहां पर न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके पंजीकरण कर लेना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां पर आपको अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करके अपने राज्य, जिला, तहसील आदि का चुनाव करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, इस ओटीपी को दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन करना है।
- इसके बाद आपके आधार कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी यहां पर आपको देखने को मिल जाएगी।
- जो भी जानकारी यहां पर नहीं भरी गई है उसे आपको स्वयं भर लेना है।
- मांगी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक चेक करके दर्ज करने के बाद कार्य का प्रकार और अनुभव दर्ज कर देना है।
- इसके बाद नियोजन की जानकारी सबमिट कर देनी है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया चरण ओपन होगा, यहां पर आपको शैक्षणिक योग्यता और वर्तमान स्थाई पता दर्ज कर देना है।
- इसके पश्चात आपको अपनी नॉमिनी की जानकारी और बैंक डिटेल से दर्ज कर देनी है।
- इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद पूरे आवेदन फार्म की एक बार दोबारा से जांच कर ले।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर दें।
- इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से ₹20 की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद रजिस्ट्रेशन की रसीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रख ले, क्योंकि यह आपके भविष्य में काम आएगी।
- कुछ इस प्रकार से आप भी उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और 2 से 3 दिनों के भीतर ही आपके आवेदन की जांच की जाएगी और आपका लेबर कार्ड बना दिया जाएगा।
