Maiya Samman Yojana Payment Status Check – मईयां सम्मान योजना का पैसा मिला या नहीं, यहाँ से चेक करे

Maiya Samman Yojana Payment Status

Maiya Samman Yojana Payment Status Check: मईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि दी जा रही है ताकि महिलाएं अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सके। हाल ही में सरकार द्वारा 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 की धनराशि भेजी गई है। यह जनवरी-फरवरी और मार्च तीन महीने की किस्तों की धनराशि है जिसे सरकार द्वारा एक साथ जारी किया गया है।

इस योजना के तहत 57 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत है जिन्हें योजना का लाभ दिया जाना है। अब आपको इस योजना के तहत 7500 की धनराशि मिली है या नहीं इसकी जानकारी के लिए मईयां सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करना होगा। आप ऑनलाइन माध्यम से भी पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं इस आर्टिकल में आपको इसकी पूरी जानकारी मिलेगी।

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना क्या है

झारखंड की सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक आठ किस्तों का लाभ महिलाओं को मिल चुका है और अब जल्दी ही 9वीं किस्त भी मिलने वाली है।

सरकार द्वारा इस योजना के तहत 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की महिलाओं एवं बहनों को लाभ दिया जा रहा है ताकि वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर सके और किसी पर निर्भर ना रहे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है इससे महिलाओं को परिवार और समाज में सम्मान मिलेगा।

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Update

झारखंड सरकार की इस योजना के तहत हाल ही में 7500 की धनराशि महिलाओं के खाते में भेजी गई है। यह धनराशि अभी 38 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। 18 लाख महिलाओं को अभी भी इस किस्त का लाभ नहीं मिला है क्योंकि अभी उनका वेरिफिकेशन चल रहा है। सरकार ने अभी उनके आवेदन होल्ड पर रखे हैं जैसे ही उनके आवेदन का सत्यापन हो जाएगा तो उन्हें भी 7500 की धनराशि प्राप्त हो जाएगी।

जिन महिलाओं को जनवरी-फरवरी और मार्च तीन किस्तों का लाभ नहीं मिला है उन्हें महीने में 9वी किस्त के साथ बाकी तीन किस्तों का भी लाभ दिया जाएगा। यानी महिलाओं को चार किस्तों की राशि एक साथ ₹10000 दिए जाएंगे। इसलिए महिलाओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है अगर वह इस योजना की पात्रता को पूरा करती है तो उन्हें इस योजना का लाभ जरूर मिलेगा।

महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन के साथ ट्रेनिंग, यहाँ से करे आवेदन

Maiya Samman Yojana Payment के लिए पात्रता

  • केवल झारखंड राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • जिन महिलाओं की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है, वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।
  • महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए तभी इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • महिला के पास खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • परिवार में कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • इसका लाभ लेने के लिए आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और डीबीटी चालू होनी चाहिए।
  • ध्यान रहे की घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी

Maiya Samman Yojana Payment Status Check कैसे करे

अगर आप सरकार द्वारा भेजे गए 7500 की धनराशि आपके खाते में आए हैं या नहीं यह चेक करना चाहते हैं तो आप मईयां सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है –

  • सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करे।
  • इसके दिए दिए गए Login बटन पर क्लिक करे।
  • अब अगले पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके “गेट ओटीपी” विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करके वेरीफाई कर लें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने मईयां सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस खुल कर आएगा।
  • अब यहां से आप देख सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए है या नहीं और अभी तक आपको कितना भुगतान मिला है।

Note: सरकार द्वारा जैसे ही आपके बैंक खाते में मईयां सम्मान योजना की किस्त भेजी जाएगी तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त हो जाएगा। जिसमें आपको भुगतान की राशि दिखाई देगी इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में योजना की किस्त आ गई है।

Leave a Comment