Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding : घर बैठे ऐसे फ्री में आधार सीडिंग करें, 21,00 रुपए महीना पाएं

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding
Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding : महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए लड़की बहिन योजना शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। हालांकि, इस योजना का लाभ तभी मिलेगा जब महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होगा। यदि आपका खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं और आपने अभी तक अपना बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप कैसे आसानी से अपना लड़की बहिन योजना आधार सीडिंग कर सकते हैं।

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding

लड़की बहिन योजना आधार सीडिंग वह प्रक्रिया है जिसमें आप अपने बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक करती हैं। जब आपका बैंक खाता आधार से जुड़ जाता है, तो आप डीबीटी के माध्यम से इस योजना की लाभार्थी बन सकती हैं। यदि आधार सीडिंग नहीं होती है, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

महाराष्ट्र राज्य की कई महिलाएं जिनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। इसलिए ऐसी महिलाओं को जल्द से जल्द आधार सीडिंग करानी चाहिए, ताकि वे इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठा सकें।

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding के लाभ

लड़की बहिन योजना आधार कार्ड सीडिंग के लाभों के बारे में जानकारी नीचे साझा की गई है –

  • आधार कार्ड सीडिंग होने पर महिलाओं को लड़की बहिन योजना का लाभ प्राप्त होता रहेगा।
  • इसके माध्यम से महिलाओं के खातों में प्रतिमाह डीबीटी के द्वारा 2100 रुपए प्राप्त होते रहेंगे।
  • आधार सीडिंग के द्वारा महिलाओं के खातों पर डीबीटी की सुविधा सक्रिय हो जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत डीबीटी संबंधित सभी खाते एक्टिव रहेंगे, जिस पर योजना लाभ प्राप्त होता रहेगा।
  • जिन महिलाओं को आधार सीडिंग के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें आधार सीडिंग के पश्चात लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इस योजना पर डीबीटी सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए महिलाओं को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वह घर बैठे आनलाइन आधार सीडिंग कर सकती हैं।

Canara Bank Loan 2025

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding हेतु पात्र महिलाएं

इस योजना के तहत महाराष्ट्र की विधवा, विवाहित, और तलाकशुदा महिलाएं जो 21 से 65 साल की उम्र के बीच हैं, वे 2100 रूपए की मासिक राशि की पात्र हैं, बशर्ते उनका आधार बैंक खाते से लिंक हो।

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आपने अभी तक अपना आधार सीडिंग नहीं कराई है, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • लड़की की बहिन योजना का पंजीकरण नंबर

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding कैसे करें?

महिलाएं लड़की बहिन योजना आधार सीडिंग के लिए ऑनलाइन तरीके से आधार को लिंक कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको नीचे दिए गए चरणों में आनलाइन सीडिंग की प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं –

  • लड़की बहिन योजना से संबंधित आधार सीडिंग करने के लिए सबसे पहले आपको NPCI की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको कंज्यूमर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, Bharat Aadhar Seeding Enable के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना आधार नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद Request for Aadhar पर क्लिक करें और Seeding Type में Fresh Seeding का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद आपको अपने बैंक खाता का विवरण भरना होगा। इसके लिए अपनी बैंक पासबुक का उपयोग करें।
  • अब आपको कुछ टर्म्स और कंडीशंस दिखाई देंगी, जिन्हें ध्यान से पढ़ें और फिर कैप्चा कोड भरें।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद आपको Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को भरकर Submit कर दें।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक हो जाएगा और डीबीटी विकल्प एक्टिवेट हो जाएगा।

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपने आधार सीडिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है और यह जानना चाहते हैं कि आपका आधार सही तरीके से लिंक हुआ है या नहीं, तो आप अपना आधार सीडिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करने पर आधार सीडिंग स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी –

  • सबसे पहले NPCI की वेबसाइट पर जाएं और फिर Bharat Aadhar Seeding Enable के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपको Aadhar Mapped Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर अपना आधार नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें।
  • अब Check Status पर क्लिक करें और फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी भरने के बाद DBT विकल्प को चेक करें।
  • अगर सब कुछ सही है, तो आपके सामने Active का स्टेटस दिखाई देगा।