Bihar Mahila Sahayata Yojana : बिहार में अल्पसंख्यक तलाकशुदा महिलाओं को 25,000 रूपए की वित्तीय सहायता, ऐसे आवेदन करें

Bihar Mahila Sahayata Yojana
Bihar Mahila Sahayata Yojana

Bihar Mahila Sahayata Yojana : बिहार राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें से एक बिहार महिला सहायता योजना भी है। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसी के साथ आपको बता दें की इस योजना को खासकर अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। जिसमें से खास तौर से परिपक्तव मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं। जिनको सरकार के द्वारा एक मुश्त 25,000 रुपए की सहायता धनराशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

इसीलिए बिहार राज्य सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा चलाई जाने वाली यह योजना सभी महिलाओं के लिए बहुत ही खास है, जो कि इसकी लाभार्थी लिस्ट में जुड़ी हैं। इस योजना के द्वारा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से समर्थ एवं सक्षम बनाने के लिए प्रयत्नशील है। इसीलिए इस लेख में हम आपको बिहार महिला सहायता योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने वाले हैं, जिससे कि आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar Mahila Sahayata Yojana 

बिहार राज्य सरकार के द्वारा तलाकशुदा/परिपक्तव मुस्लिम महिलाओं के लिए बिहार महिला सहायता योजना चलाई गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए आर्थिक धनराशि प्रदान करती है। जो कि सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। इसीलिए आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा महिलाओं को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से सहायता धनराशि है।

इस योजना का संचालन पूर्ण रूप से बिहार राज्य सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा किया जा रहा है, जो कि इस योजना से संबंधित संचालक है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाएं आर्थिक सहायता के माध्यम से आर्थिक तंगी की समस्या को समाप्त कर सकती हैं एवं आर्थिक तौर पर वृद्धि करने में सहायक भूमिका निभाती हैं।

Ladki Bahin Yojana April Installment

Bihar Mahila Sahayata Yojana का उद्देश्य 

बिहार महिला सहायता योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है जिससे कि अल्पसंख्यक तलाकशुदा महिला आर्थिक रूप से सक्षम हो सकें। इसी के साथ इस योजना के द्वारा महिलाओं को सुलभ जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है एवं सरकार आर्थिक सहायता देने के लिए प्रयत्नशील है। इसीलिए इस योजना को बिहार महिला सहायता योजना के रूप में संचालित किया जा रहा है, इसके अंतर्गत अल्पसंख्यक तलाकशुदा महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता देने की सुविधा की गई है।

Bihar Mahila Sahayata Yojana की विशेषताएं 

बिहार महिला सहायता योजना की विशेषताओं के बारे में नीचे जानकारी प्रस्तुत की गई है –

  • इस योजना के माध्यम से सरकार अल्पसंख्यक तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। 
  • इसके अंतर्गत अधिकतर मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। 
  • इस योजना के द्वारा सरकार लाभार्थी महिलाओं को एक मुश्त 25,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं समर्थ बनाया जा रहा है।
  • इस योजना से संबंधित लाभार्थी महिलाओं के सीधे बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं।
  • इस योजना के द्वारा महिलाएं आर्थिक समस्याओं को काफी हद तक समाप्त कर सकती हैं।

Bihar Mahila Sahayata Yojana हेतु पात्रता 

बिहार महिला सहायता योजना हेतु महिलाओं के पास निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए –

  • इस योजना के अंतर्गत केवल बिहार राज्य की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना का लाभ अल्पसंख्यक तलाकशुदा महिलाओं को प्रदान किया जाता है। 
  • इसी के साथ महिला का पति कम से कम 2 साल से उसके साथ ना रहा हो, तब भी उसे योजना का लाभ मिलता है। 
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला अल्पसंख्यक विभाग से संबंधित होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

Bihar Mahila Sahayata Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज 

बिहार महिला सहायता योजना हेतु आवश्यक दस्तावेजों के बारे में नीचे जानकारी प्रस्तुत की गई है –

  • आधार कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • तलाकशुदा प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 

Bihar Mahila Sahayata Yojana हेतु आवेदन प्रक्रिया 

बिहार महिला सहायता योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया को नीचे साझा किया गया है –

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए महिला को सर्वप्रथम बिहार राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जाना होगा। 
  • इस विभाग के अंतर्गत जाकर बिहार महिला सहायता योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी है।
  • इसके पश्चात योजना से संबंधित आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी ले लेनी है।
  • इसके बाद लाभार्थी महिला को आवेदन फार्म में मांगी गई समस्त जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है, हालांकि यह ध्यान रहे की दर्ज की गई जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए।
  • साथ ही आवेदन फार्म से संबंधित दस्तावेजों को फॉर्म से संलग्न करके जमा कर देना है। 
  • इसके बाद आवेदन फार्म की जांच होगी, जिसके आधार पर लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।